आगरा। सोशल मीडिया पर रील बनाने का नशा युवाओं के सिर पर इतना चढ़कर बोल रहा है कि वो कुछ भी करने से परहेज़ नहीं कर रहे हैं। कुछ लाइक्स और फ़ॉलोवर्स बढ़ाने के लिए कभी ये अपनी जान को ख़तरे में डाल देते हैं तो कभी दूसरे के लिए परेशानी बढ़ा देते है। यूपी की कासगंज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां इंस्टाग्राम पर मशहूर होने के लिए एक युवक ने बीच सड़क में मौत का नाटक किया।
रील बनाने की दीवानगी युवाओं के सिर चढ़कर बोल रही है। कोई पेड़ से लटककर, कोई पहाड़ पर चढ़कर तो कोई बाइक से ट्रेन खींचकर रील बना रहा है। इसमें कई लोगों को सजा हो गई तो कई को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा। ताजा मामला कासगंज का है। यहां एक युवक सड़कर पर लेटकर मरने का नाटक कर रहा है।
इतना ही उसने बाकायदा सफेद कपड़े का कफन तक ओढ़ रखा है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये सब महज कुछ लाइक्स और व्यूज बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर जल्द फेमस होने के लिए युवा कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।
