मेरठ। देश को आज तीन वंदेभारत ट्रेन मिलेगी। प्रधानमंत्री इन ट्रेनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इसमें सबसे प्रतीक्षित मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली ट्रेन है। मेरठ से लखनऊ के लिए वर्तमान में केवल दो ट्रेनें हैं। वंदेभारत चलने से यहां के लोगों को काफी आसानी हो जाएगी। आइए जानते हैं कि इस ट्रेन का किराया क्या है और इसका रूट क्या है।

रेलवे ने 22490-22491 मेरठ-लखनऊ-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस की किराया सूची जारी कर दी है। शनिवार को दोपहर मेरठ-लखनऊ के बीच अतिथि यात्रियों को मुफ्त यात्रा कराई जाएगी। रविवार से 22491 लखनऊ-मेरठ और सोमवार से 22490 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। शुक्रवार को वेबसाइट पर ट्रेन अपडेट होने के बाद टिकट बुकिंग शुरू हो गई है।

पीएम मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। बरेली जंक्शन पर भी इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस ट्रेन का ठहराव मेरठ-लखनऊ के बीच सिर्फ मुरादाबाद और बरेली जंक्शन पर रहेगा। वंदे भारत एक्सप्रेस 560 किमी दूरी सात घंटे 10 मिनट में तय करेगी। देहरादून-लखनऊ के मुकाबले मेरठ-लखनऊ वंदे भारत की औसत रफ्तार करीब 15.20 किमी प्रति घंटा ज्यादा होगी। बुकिंग शुरू होने के बाद पांच सितंबर के बाद की तारीखों में तेजी से सीटें बुक हो रही हैं।

लखनऊ से मेरठ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में रविवार, सोमवार व बुधवार को तीनों दिन 402 सीटें खाली हैं। एग्जीक्यूटिव क्लास में इन्हीं दिनों में क्रमशः 31, 37, 36 सीटें रिक्त हैं। वहीं रूट की अन्य ट्रेनों राज्यरानी एक्सप्रेस में चेयरकार में रविवार, सोमवार व मंगलवार को क्रमशः पांच, 73, 78 थर्ड एसी में एक 31, 45, सेकंड एसी में आठ, 10, 11 सीटें खाली हैं

लखनऊ से मेरठ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में कैटरिंग का अधिकतम चार्ज 419 रुपये है। लखनऊ से मेरठ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में कैटरिंग चार्ज 308 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास में 369 रुपये है। जमात रजा.ए.मुस्तफा के कोर कमेटी के सदस्य शमीम अहमद ने बताया कि जायरीन के लिए रेल मंत्रालय की ओर से 300 पास दिए गए हैं। स्टेशन अधीक्षक के निर्देश पर मोहम्मद इमरान ने मदरसा पहुंचकर पास राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां को सौंपे। उन्होंने बताया कि यह पास बुजुर्ग व महिलाओं को दिए जाएंगे।

किराया रुपये में
मेरठ-लखनऊ
चेयरकार .1300
बिना कैटरिंग- 991
एक्जीक्यूटिव. 2365
बिना कैटरिंग -1996

बरेली
चेयरकार .740
बिना कैटरिंग- 621
एक्जीक्यूटिव.1430
बिना कैटरिंग-1245