नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर ट्रैफिक नियमों में बदलाव किया गया है। यदि आपको इस नियम की जानकारी नहीं है तो आपको जेब ढीली करनी पड़ सकती है। तो बेहतर होगा कि दिल्ली में बाहर निकलने से पहले इस नियम को जान लें।

राजधानी दिल्ली में अभी तक ट्रैफिक नियम तोड़ने पर जुर्माना देना पड़ता था, लेकिन अब इमरजेंसी सेवा वाले वाहनों को रास्ता नहीं देने पर दिल्ली सरकार शिकंजा कसने जा रही है।

दिल्ली की सड़कों पर आपातकालीन वाहन जैसे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को रास्ता देना अनिवार्य कर दिया है। यदि आपने ऐसा नहीं किया तो आप पर अगले ही स्टॉप पर दस हजार रुपये तक जुर्माना लगा दिया जाएगा।