शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर के गांव तिमरसा के निकट ट्रक से कुचलकर मोपेड सवार दंपती की मौत हो गई।
गांव खेड़ी करमू निवासी 55 वर्षीय वीर सिंह अपनी पत्नी 50 वर्षीय शर्मिष्ठा के साथ मोपेड पर सवार होकर शामली आ रहे थे। दिल्ली रोड पर तिमरसा गांव के निकट सामने से आ रहे एलपीजी सिलिंडर से लदे ट्रक की चपेट मे आ गए। ट्रक से कुचलकर शर्मिष्ठा की मौके पर मौत हो गई। जबकि अस्पताल ले जाते समय पति ने भी दम तोड़ दिया। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई में जुटी है।
होम / उत्तर प्रदेश / शामली
शामली में दर्दनाक हदसा, ट्रक से कुचलकर मोपेड सवार दंपती की मौत
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर के गांव तिमरसा के निकट ट्रक से कुचलकर मोपेड सवार दंपती की मौत हो गई।गांव खेड़ी करमू […]