गोंडा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा पदयात्रा। गोंडा के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसका नेतृत्व बीजेपी के विधायकों व बीजेपी के जिला अध्यक्षों ने किया।
आजादी का 75 वर्ष पूरा होने की खुशी में भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है 11 से 17 अगस्त 1 सप्ताह तक स्वतंत्र सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान को पूरा करना है जिसके तहत गोंडा में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा पदयात्रा निकाली।
गोंडा वासियों को राष्ट्रीय ध्वज दे कर अपने घरों में तिरंगा लगाने के अपील की, साथ ही कहा की अपने घरों में तिरंगा लगाकर प्रधानमंत्री मोदी जी के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाए। इस कार्यक्रम में जिला मुख्यालय के जिला अध्यक्ष अमर किशोर उर्फ बम बम महिला मोर्चा की वंदना गुप्ता, गौरव, प्रभात कुमार वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
