सहारनपुर। देवबंद का रणखंडी रेलवे क्रासिंग से जैसे ही एक ट्रेन गुजरी फाटक खोल दिया गया। अभी तीन मिनट ही बीते कि दूसरी ट्रेन के आने का सिग्नल हो गया। गेटमैन जल्दी जल्दी फाटक बंद करने लगा । इस बीच ट्रैक पर एक ट्रक आ गया और गेटमैन ने भी फाटक बंद कर दिया। यह देख ट्रक ड्राइवर ट्रक से कूदकर भाग गया। दूसरी तरफ से ट्रेन आ गई । सभी की सांसें रूक गई, लेकिन ट्रेन ड्राइवर ने स्थिति को भांपकर ट्रेन की स्पीड धीमी कर ली । चूंकि ट्रक दूसरे ट्रैक से कुछ दूरी पर था इसलिए ट्रेन आराम से निकल गई और लोगो ंने चैन की सांस ली।

मामला रणखंडी मार्ग पर पड़ने वाले रेलवे फाटक का है। सुबह करीब 9 बजकर 55 मिनट पर फाटक खुलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ व वाहन वहां से गुजर रहे थे। अचानक कुछ मिनट बाद ही फाटक फिर से बंद होने लगा। इस दौरान एक ट्रक और कुछ अन्य वाहन चालक रेलवे फाटक के बीच में रह गए। इसी दौरान सहारनपुर की ओर से ट्रेन भी आ गई। इससे वहां खड़ा ट्रक का चालक घबरा गया और कूदकर भाग गया।

हालांकि काफी फासला होने के चलते कोई हादसा नहीं हुआए लेकिन लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। फाटक पर मौजूद गेट कीपर का कहना है कि उसने ट्रेन जाने के बाद 9ण्55 पर गेट खोला था। तीन मिनट बाद 9ण्58 पर गाड़ी आने की सूचना आ गई। इस दौरान फाटक पर काफी ट्रैफिक आ चुका था। आनन फानन में गेट को बंद किया गया।

ट्रक को रुकने का इशारा भी किया गयाए लेकिन वह भीतर आ चुका था और दोनों तरफ के गेट बंद हो चुके थे। बताया गया है कि रेलवे विभाग ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। वहीं, स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने मामले को लेकर अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि गेटमैन ने भी उन्हें कोई सूचना नहीं दी हैए मामले की जानकारी कराएंगे।