बिजनौर। धामपुर के एक स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब भीषण गर्मी के चलते कक्षा छह की दो छात्राएं बेहोश हो गईं। इससे पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। शिक्षिकाओं ने किसी तरह से पानी का छींटा मारकर छात्राओं को होश में लाया।

मामला शेरकोट के जूनियर हाई स्कूल का है। यहां बुधवार को भीषण गर्मी के चलते कक्षा छह की दो छात्राएं बेहोश गईं । शिक्षिकाओं ने बेहोश छात्राओं के मुंह पर पानी का छींटा मारा । उन्हें होश में लाने के लिए हाथ से करीब आधे घंटे तक पंखा किया। इसके बाद उन्हें होश आया। इसके बाद शिक्षिकाओं ने दोनों छात्राओं को कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बाद उनके घर पर ले जाकर परिजनों को सौंपा ।

बताया गया कि जब छात्राएं बेहोश हुईं उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी । हालांकि गर्मी से बचाव के लिए विद्यालय की ओर से हर कमरे में दो पंखे लगे हैं, लेकिन बिजली नहीं आने के कारण सभी बंद पड़े थे। छात्राओं को होश मे आने के बाद शिक्षिकाओं ने ली राहत की सांस। बताया गया कि शेरकोट में बिजली आपूर्ति की स्थिति पिछले काफी समय से बदहाल है।