शामली। चौसाना क्षेत्र में रविवार दोपहर के समय यमुना पार कर रहे दो भाई डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों और पुलिस को मामले की जानकारी दी। ग्रामीण और गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे हैं, लेकिन दोनों का पता नहीं चल पाया है। उधर, दो भाइयों के डूबने से परिजनों में कोहराम मचा है।

भड़ी गांव निवासी सलीम के पुत्र 14 वर्षीय शाहवेज और 12 वर्षीय शोएब रविवार सुबह यमुना पार करके हरियाणा की सीमा में खेतों से गेहूं की बाल इकट्ठा करने गए थे। दोपहर बाद वहां से लौटते समय दोनों भाई यमुना में डूब गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके की ओर दौड़ पड़े।

काफी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए। गोताखोरों की मदद से दोनों भाइयों को तलाश किया जा रहा है। परिजनों का रो.रोकर बुरा हाल है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।