गोंडा। कर्नलगंज क्षेत्र में एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में उतर गई। जिसमें कई यात्री दब गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग और पुलिस ने 39 यात्रियों को बचा लिया, जबकि 3 यात्री अभी भी लापता है। बचाव का कार्य जारी है।
लखनऊ से गोंडा जा रही यात्रियों से भरी बस कर्नलगंज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है की तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।
बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग और राजीव मौके की तरफ दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार 39 लोगों को बाहर निकाल लिया, जबकि तीन लोगों का पता नहीं चल पाया। लापता होने वालों में बस चालक भी शामिल है। मौके पर बचाव कार्य जारी है।
