बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बुधवार को एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराकर नीचे गिर गया। हादसे में ट्रक के नीचे दबने से चालक की मौके पर मौत ही गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को बहार निकालकर बागपत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार रात बिहार निवासी अमोद(40) पुत्र कपिल देव साहनी ट्रक में प्लास्टिक का दाना लेकर ईस्टर्न पेरिफेरल के रास्ते गाज़ियाबाद से हरियाणा की तरफ जा रहा था । जैसे ही वह लहचौडा के समीप पहुँचा तभी अचानक उसका ट्रक अनियंत्रित होकर पेरिफेरल डिवाइडर से टकरा गया और नीचे गिर गया।
जिसमे चालक की ट्रक के नीचे दबने से मोके पर ही मौत हो गई। राहगीरो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर थाना पुलिस ने पहुँची ओर शव को क्रेन की मददत से ट्रक के केबिन से निकलकर बागपत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
