केंद्र सरकार के जल संसाधन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने जनसंख्या कानून को लेकर बयान दिया है, मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने की वजह से रायपुर आए थे। यहां पत्रकारों से बात.चीत के दौरान उन्होने ये बयान दिया। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने दावा किया कि केंद्र सरकार जल्द ही देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक विधेयक लाएगी, जब पत्रकारों ने उनसे इस कानून को लेकर जानकारी मांगी, तो केंद्रीय मंत्री बोले, जनसंख्या नियंत्रण विधेयक जल्द आएगाए चिंता मत कीजिए।
आगे अपनी बात कहते हुए पटेल बोले कि जब ऐसे बड़े और मजबूत फैसले लिए जा रहे हैंए तो बाकी भी जल्द ही आएंगेण् उन्होंने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य का नेतृत्व केंद्रीय योजनाओं को भी लागू नहीं करा पाया है। प्रह्लाद पटेल ने कहा कि राज्य सरकार अब तक जल जीवन मिशन का 23% लक्ष्य ही पूरा कर पाई है, जबकि पूरे देश में इसका औसत 50% के करीब है, राज्य में पहले ही पानी को लेकर बड़ी समस्या है। इसी तरह छत्तीसगढ़ अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाया है।
इससे पहले कार्यक्रम में केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत के दौरान उन्होंने मोदी सरकार के आठ साल के कामों को गिनाया और कहा कि सेवा और गरीबों का कल्याण ही केंद्र सरकार की प्राथमिकता रही है।
