मेरठ। ओलिंपिक इतिहास में वंदना कटारिया वह पहली महिला बन गईं हैं, जिन्‍होंने हॉकी में हैट्रिक गोल दागकर इतिहास रच दिया। भारतीय हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन से क्‍वाटर फाइनल का रास्‍ता लगभग तय हो चुका है। वंदना कटारिया के इस बेहतरीन प्रदर्शन से मेरठ के लोगों में खुशी की लहर है।

वहीं डिस्‍क थ्रो खेल में सीमा अंतिल फाइनल के लिए क्‍वालीफाई नहीं कर पाईं, वे 16वें स्‍थान पर रहीं।पिछले मैचों में कुछ खास नहीं कर पाने वाली मेरठ की हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने शनिवार को ओलिंपिक में इतिहास रच दिया।

इनके इस प्रदर्शन से कैलाश प्रकाश स्‍टेडिम में खुशी की लहर दौड़ गई। एथलीट व खिलाडियो में इनके प्रदर्शन की खूब सराहना हुई। कैलाश प्रकाश स्‍टेडियम के पदाधिकारियों ने कहा वंदना के इस प्रदर्शन से अन्‍य खिलाड़ी भी सीख लेंगे। कहा कि वंदना का अनुभव ही महिला हॉकी टीम के लिए काम आ रहा है। उनके अनुभव से भारतीय टीम को लाभ हो रहा है।