सहारनपुर। जिले के बलियाखेड़ी ब्लॉक के गांव बीतिया में ग्राम प्रधान महावीर सिंह ने जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।
कैंप कार्यालय में आयोजित हुए कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ने कहा कि सर्दी बढ़ गई है और शीतलहर भी लगातार जारी है। ऐसे में ग्राम पंचायत के साथ अन्य लोगों को भी हुनर जरूरतमंद लोगों को हर संभव मदद देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का दौर है। इसमें अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसलिए अपने घरों में बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों का विशेष ध्यान रखें। कोरोना से बचाव के लिए सैनिटाइजर मास्क सहित अन्य कोविड-19 नियमों का पालन करें। इसके अलावा कोरोना टीकाकरण अवश्य कराएं।
