बलरामपुर। जालेपुर गांव में शुक्रवार लूटपाट करने पहुंच तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, कई लोग भागने में सफल रहे। पकड़े गए लोगों को पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शुक्रवार की रात कार से 11 बजे रात्रि के करीब छह से सात लोग लूट के इरादे से हथियार तथा लाठी डंडों से लैस होकर आए और जालेपुर निवासी रुदल यादव पुत्र सतीश चन्द्र यादव के सिर पर तमंचा रख दिया। आरोप हैं कि उनकी पत्नी जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की और दोनों लोगों को जान से मारने की धमकी देने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए।
ग्रामीणों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले वहां से कुछ लोग भाग निकले । ग्रामीणों ने 3 लोगो को मौके पर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने कार को भी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार कार में आधार कार्ड के साथ पर्स तथा बियर वा दारू की बोतलें बरामद हुई हैं। आधार कार्ड तुलाराम पांडेय पुत्र सभापति पांडेय चौका भैरहवा लौकिया ताहिर का है।
पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम नटवर लाल पांडेय पुत्र सुरेश दत्त पाण्डेय लंगड़ीजोत थाना उतरौला, दद्दन तिवारी पुत्र लल्लू तिवारी उतरौला, वीरेंद्र तिवारी पुत्र अनिल तिवारी घोरीपुर रामपुर अरना सादुल्लाह नगर बलरामपुर निवासी बताया है। चौकी प्रभारी अरुण गौतम ने पकड़े गए तीनों लोगो को हिरासत में ले लिया है।
