नई दिल्ली। इंसान हों या जानवर सभी के साथ अच्छे से पेश आना चाहिए. अगर छेड़ने की कोशिश की तो परिणाम बुरा भी हो सकता है. खासकर जानवरों के केस में तो ये अकसर देखने में आता है।

खतरनाक से खतरनाक जानवर भी प्यार से पेश आने पर दुलार दिखाते है। कई वायरल वीडियो में हम ये देख चुके हैं, लेकिन अगर उनके साथ खिलवाड़ किया जाता है तो वो तुरंग पलटवार करते है। अब इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ और ये वायरल भी हो रहा है. वीडियो में एक सख्स राह चलते ऊंट को छेड़ता है और फिर वो तगड़ा प्रहार कर देता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ऊंट सड़क पर चल रहा होता है। तभी दूसरी तरफ से आ रहे शख्स को कुछ शरारत सूझती है और वो उसेके पैरों के पास कुछ करने की कोशिश करता है। ऊंट ने भी बिना देर किए उसी पैर से शख्स को दुलत्ती मार दी। ऊट के प्रहार से शख्स वहीं लड़खड़ा कर गिर पड़ता है. वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।