मेरठ। एक विवाहिता ने तलाक लिया तो पति ने उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर दी। शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो हैरान कर देने वाली हकीकत सामने आई। पुलिस को पति के लैपटाप में पत्नी की कई अश्लील वीडियो मिली हैं। पुलिस ने सभी वीडियो और फोटो डिलीट कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

ऊधमसिंह नगर निवासी युवती की शादी चार माह पहले ही ब्रहमपुरी निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दंपती में अनबन रहने लगी। दो माह बाद ही तलाक हो गया। आरोप है कि इसके दो दिन बाद ही पति ने विवाहिता के भाई के मोबाइल पर पत्नी के गंदे फोटो और वीडियो भेज दिए।

इसका विरोध किया तो आरोपी ने माफी मांग ली थी। आरोप है कि दो दिन पहले फिर से आरोपित ने विवाहिता के स्वजन के मोबाइल पर अश्लील फोटो वीडियो भेज दिए। इस पर पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दे दी।