गोंडा। प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुुलिस पर आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया और बभनान-मनकापुर मार्ग जाम कर दिया।
छपिया थाने के मसकनवा पुलिस चौकी के गड़रही गांव के गन्ने के खेत में छपिया थाने के नरैचा गांव के 25 वर्षीय युवक का शव मिला। मौके पर थानाध्यक्ष छपिया और चौकी प्रभारी मसकनवा पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या की गई है। हत्या से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मनकापुर बभनान मार्ग को जाम कर दिया। परिजन छपिया एसओ पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा रहे हैं।
