मेरठ। जिले के सरधना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। यहां प्रेम प्रसंग के चलते 25 वर्षीय युवक की गोली मारने के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं हमलावरों ने युवक की बहन को भी गला रेत कर हत्या करने का प्रयास किया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।

सरधना के मोहल्ला गढ़ी खटीकान में घर में घुसकर 25 वर्षीय युवक जैकी उर्फ पटवारी की हत्या की गई। बताया गया कि ढाई माह पहले घर के सामने रहने वाली युवती आंचल से उसके परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर जैकी ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। जिससे युवती के परिजन और उसके भाई नाराज थे।

इसके बाद से ही युवक को मारने का प्लान बनाया जा रहा था और अब इस वारदात को अंजाम दिया गया।