बिजनौर। शराब के लिए पैसे न देने पर दो युवकों ने गांव के ही एक युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा साहूवाला में गांव में ही लगन की दावत में गए अमित कुमार की गांव के ही दो युवकों से शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर तकरार हुई। आरोप है कि दोनों युवकों ने अमित कुमार (26) को ईंट और डंडे से वार कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।