बागपत । रटौल के ललियाना से मेला देखकर लौट रहे ढिकौली के दो बाईक सवार युवकों की बाईक चमरावल स्कूल के पास बुग्गी से टकरा गयी जिसमें दोनो बाईक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये जिसमे एक युवक की उपचार के दौरान मेरठ मौत हो गयी।जबकि एक युवक को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

ढिकौली निवासी 24 वर्षीय सागर पुत्र सोनू और रोहित पुत्र जगपाल दोनो दोस्त है। मंगलवार देर रात दोनो बाईक से ललियाना गांव में दशहरे का मेला देखने गये थे रात्रि 11 बजें के आस पास वह बाईक से वापस लौट रहे थे,जब वह चमरावल चौराहे के पास स्कूल के सामने पहुंचे तो आगे चल रही ऊँट बुग्गी से उनकी जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि जिसमे सागर बाइक से उछलकर नीचे खेत मे बने गड्ढे में गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया वही दूसरा युवक रोहित सड़क पर गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। मेला देखकर पीछे आ रहे ढिकौली के अन्य युवको ने देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। और पहचान करने पर वही परिजनों को भी फ़ोन कर जानकारी थी।जिससे परिजन भी मौके पर पहुंच गये।

पुलिस दोनो घायलों को पिलाना सीएचसी में ले गए जहा डॉक्टरों ने गम्भीर हालत देखकर दोनो को मेरठ के लिए रेफर कर दिया जिसमें परिजनों ने सागर और रोहित को गम्भीर अवस्था में मेरठ के आनन्द अस्पताल में भर्ती कराया जहा उपचार के दौरान सागर की मौत हो गयी। जबकि उसका दोस्त रोहित गम्भीर हालत में परिजन दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। वही परिजनों का रो रो बुरा हाल है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार नें बताया की एक युवक की मौत हुई है। जबकि दूसरा घयाल है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नही आयी है।