मुजफ्फरनगर। गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को मुजफ्फरनगर में विपक्षी दलों पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दंगों में पीडि़तों को आरोपी और आरोपियों को पीडि़त बनाया गया है। वह पश्चिमी की जनता से पूछने आए हैं कि क्या दंगे भूल गए।
जाट समाज सभी सुरक्षाबलों और सेनाओं में है। पश्चिमी यूपी और हरियाणा के लोग मिले। वीरों की भूमि है। देश की सुरक्षा के लिए जान देने में पीछे नहीं हटी। भाजपा भी देश की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखी। दस साल तक सोनिया और मनमोहन सिंह की सरकार थी। उन्हें सपा और बसपा ने भी समर्थन दिया। तब देश में आलियाए मालिया और जमालिया आते थेए लेकिन दिल्ली के नेतृत्व को कानों पर जूं तक नहीं रेंगती थी। देश को सपाए बसपा और कांग्रेस सुरक्षित नहीं रख सकती।
जयंत चले जाएंगे और आजम बैठ जाएंगे
मुजफ्फरनगर। गृहमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव और जयंत सिंह का साथ मतगणना तक है। इसके बाद जयंत भाई निकल जाएंगे और आजम बैठ जाएंगे। अभी आजम जेल में हैए फिर जयंत जी नहीं रहेंगे। अतीक अहमद और आजम आएंगे।
इन महापुरुषों को दिया सम्मान
गृहमंत्री ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर अलीगढ़ विश्वविद्यालय का निर्माण कराया। बागपत के टांडा.रमाला रोड का नाम चौधरी चरण सिंह के नाम पर रखा। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत और दादी चंद्रो तोमर के नाम पर सडक़ों का नाम रखा।

अमित शाह ने कहा
. गन्ने का चीनी मिलों से सूद समेत भुगतान दिलाएंगे।
. गन्ने की पैदावार बढ़ी, चीनी उत्पादन बढ़ा और भुगतान कराया।
. 54 डिस्टलरी से एथेनॉल बनाने का काम किया।
. चार लाख 47 हजार किसानों को फसली ऋण दिया।
. गन्ना, चीनी, गेहूं, आम, आंवला और दूध में यूपी पहले स्थान पर