नई दिल्ली। द कश्मीर फाइल पर ट्वीट कर केरल कांग्रेस बुरे फंस गई है। ट्वीट पर कांग्रेस को लोग ट्रोल कर रहे हैं। केरल कांग्रेस ने ट्वीट करके कहा कि द कश्मीर फाइल में सच नहीं दिखाया जा रहा है। जम्मू.कश्मीर में मारे गए पंडितों से ज्यादा संख्या तो मुस्लिमों की रही है।
उधर, सोशल मीडिया पर भी द कश्मीर फाइल की जबरदस्त तारीफ हो रही है। इसी का परिणाम है कि बिना की प्रमोशन के यह फिल्म शानदार व्यवसाय कर रही है। कई राज्यों मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात सहिंत कई राज्यों ने इसे टैक्स फ्री कर
दिया है।
ये भी पढ़ें : फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने तोड़े सारे रिकार्ड, प्रभास की राधेश्याम को दे रही टक्कर
केरल कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा फिल्म में कश्मीरी पंडितों के बारे में जो तथ्य दिखाए गए हैं पूरी तरह से सत्य नहीं हैं। वह भी आतंकी ही थे जिन्होंने पंडितों को निशाना बनाया। पिछले 17 सालों 1990.से लेकर 2007 में हुए आतंकी हमलों में 399 पंडित मारे गए हैं। इस अवधि में आतंकवादियों की ओर से मारे गए मुसलमानों की संख्या 15000 है।
इस फिल्म के निर्माता अभिषेक अग्रवाल हैं। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में कश्मीरी हिन्दुओं के नरसंहार और पलायन पर बनी यह फिल्म 11 मार्च को रिलीज हुई है और अनुपम खेर, पल्लवी जोशी एवं मिथुन चक्रवर्ती ने इसमें अभिनय किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस सबकी तारीफ मिल रही है।
